जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पखवाड़े भर चलने वाले 'सेवा पखवाड़ा' के शुभारंभ के अवसर पर रामबन-गूल रोड पर बेली ब्रिज का वर्चुअल उद्घाटन किया. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस पुल को रामबन के लोगों को समर्पित किया. उन्होंने सेना के बहादुर इंजीनियरों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने बेली ब्रिज के निर्माण के लिए अथक परिश्रम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम किया.
...