जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों का सफाया हुआ है. जम्मू कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि अनंतनाग एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के तीनों आतंकवादी मार गिराए गए हैं. बता दें कि यह एनकाउंटर अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके के वाइलू में हुआ.
...