पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थन से संचालित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेएल) के एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. यह मॉड्यूल बीकेएल सरगना हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देश पर ब्रिटेन में बैठे हैंडलर निशान जौरियन और आदेश जमाराय के जरिए चलाया जा रहा था.
...