विश्व प्रसिद्ध सैम सैंड ड्यून्स के पास एक रिसॉर्ट में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई. उस समय तेज हवाएं चल रही थीं, इसलिए आग तेजी से फैलने लगी और कुछ ही मिनटों में आधा दर्जन लग्जरी टेंट जल गए. घटना उस समय हुई जब रिसॉर्ट में कई देशी-विदेशी पर्यटक रुके हुए थे. हालांकि, कर्मचारियों के त्वरित प्रयास के कारण सभी मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
...