⚡योगी सरकार यूपी में अमेरिका की तर्ज पर विकसित करेगी एजुकेशन टाउनशिप
By IANS
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के शैक्षणिक बुनियादी ढांचे में आमूल-चूल परिवर्तन करने का बेड़ा उठाया है. इसके लिए उन्होंने अमेरिका जैसे देशों की तर्ज पर देश की पहली एजुकेशन टाउनशिप उत्तर प्रदेश में विकसित करने का निर्देश दिया है.