म्हाडा का घर खरीदने का सपना देखने वाले आम लोगों के लिए खुशखबरी है. महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) ने ऐलान किया है कि उसके पास बचे हुए फ्लैट्स "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर सीधे आवंटित किए जाएंगे. यह पहल सामान्य वर्ग के पात्र आवेदकों के लिए एक सुनहरा अवसर है.
...