मुंबई की लोकल ट्रेनों में रविवार से पूर्ण टीकाकरण कराए लोग फिर से यात्रा कर सकेंगे. लोकल ट्रेनों में यात्रा के लिए पास जारी करने का काम ऑनलाइन और ऑफलाइन शुरू हो चुका है. महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को ऑनलाइन ई-पास सुविधा लॉन्च कर दी है. उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने के लिए पूरी तरह से टीकाकरण वाले लोग इस लिंक- https://epassmsdma.mahait.org पर जाकर अपना ई-पास हासिल कर सकते है.
...