नए साल की पूर्व संध्या पर किसी तरह की अप्रिय घटना को रोकने और भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. RPF, GRP, महाराष्ट्र सुरक्षा बल और होमगार्ड के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है. सीएसएमटी, दादर, चर्चगेट, मरीन लाइंस और गिरगांव जैसे भीड़-भाड़ वाले स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष टीमों की नियुक्ति की गई है.
...