कोरोना वायरस महामारी के कारण स्कूलों के बंद होने से बच्चों में मोबाइल और इंटरनेट के उपयोग का खुमार बढ़ा है. आज के इस डिजिटल युग में ऑनलाइन गेमिंग का क्रेज बच्चों में खूब बढ़ा है. बच्चों के बीच यह बहुत लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि आज के गेम के डिज़ाइन व उसमें चुनौतियां खेलने वाले में उत्तेजना बढ़ाती हैं और उन्हें अधिक खेलने के लिए प्रेरित करती हैं.
...