⚡J&K: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की राजौरी फायरिंग में मारे गए नागरिकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये की घोषणा
By IANS
जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को राजौरी जिले में एक सैन्य शिविर के बाहर गोलीबारी की घटना में मारे गए दो स्थानीय नागरिकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.