कुछ साल पहले केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दावा किया था कि भारत में हर तीसरा ड्राइविंग लाइसेंस फर्जी है. तब केंद्र सरकार ने नया मोटर व्हीकल एक्ट भी पेश किया. जिसके तहत ड्राइविंग लाइसेंस जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाये गए. नए कानून में भारी जुर्माने के साथ जेल भेजने का भी प्रावधान है.
...