बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी को एक और बड़ा झटका लगा है. तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोतरी की है. नई कीमतों के लागू होने के बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो वजनी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 859.50 रुपये हो गई है. संशोधित दर 17 अगस्त से लागू हो गई है.
...