कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से लगाए गए 'वोट चोरी' के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है. भाजपा ने राहुल, प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव की लोकसभा सीटों पर मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया है. भाजपा ने कन्नौज, रायबरेली, मैनपुरी, वायनाड और डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्रों में लाखों संदिग्ध मतदाताओं की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए हैं.
...