कोरोना काल में देशभर के विभिन्न विभागों में कार्यरत अपने कर्मचारियों को राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार कई बड़े फैसले ले चुकी है. इसी क्रम में लाखों सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) को तब खुशखबरी मिली जब केंद्र ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप मिल रहे अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) के नियमों में अहम बदलाव किया.
...