कोविड-19 संकट के बावजूद सरकारी कर्मचारी अपनी जान की परवाह किये बगैर लगातार काम कर रहे है. जिस वजह से आम जनता को कोरोना वायरस महामारी के दौर में भी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ रहा है. हालांकि दुर्भाग्य से अब तक कई सरकारी कर्मचारियों की जान कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने से जा चुकी है.
...