मोदी सरकार ने लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हित में अहम फैसला लिया है. केंद्र सरकार ने फैमिली पेंशन भुगतान के नियम में सुधार करते हुए फैमिली पेंशन भुगतान की सीमा 45,000 रुपये से बढ़ाकर 1,25,000 रुपये प्रतिमाह कर दी है. इसकी जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने हाल ही में दी है.
...