मोदी सरकार ने आखिरकार डेढ़ साल बाद केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के महंगाई राहत में बढ़ोतरी कर बड़ी सौगात दी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट समिति ने कल (14 जुलाई) केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिए जाने वाले डीए और पेंशनभोगियों को दी जाने वाली डीआर को 1 जुलाई 2021 से बढ़ाकर 28% करने की मंजूरी दे दी. जो कि मूल वेतन और पेंशन के 17 फीसदी की मौजूदा दर में 11 फीसदी अधिक है.
...