सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार वेतन और भत्ता पाने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को इस महीने दोहरी खुशखबरी मिल सकती है. केंद्र सरकार जल्द ही जुलाई से दिसंबर 2021 के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है. इसके अलावा एरियर्स (Arrears) यानी बकाया डीए (Dearness Allowance) बढ़ोतरी को लेकर इसी महीने एक अहम बैठक होने की संभावना है.
...