देश में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार घट रही है. जिसके मद्देनजर केंद्र सरकार के अधिकारियों को परिवहन भत्ता से संबंधित नियम में ढील दी गई है. महामारी के चलते सरकारी अधिकारी कहीं आने-जाने के लिए अपनी निजी कारों को ही ज्यादा तरजीह देते थे, लेकिन अब स्थिति में सुधार के साथ-साथ वे सरकारी वाहनों का उपयोग करने लगे हैं.
...