सातवें वेतन आयोग के तहत सिलारी पाने वाले केंद्रीय कर्मचारियों के हित में मोदी सरकार ने कई फैसले लिए है. जबकि केंद्र सरकार समय-समय पर पेंशन नियमों में संशोधन कर पेंशनभोगियों के जीवन को सरल बना रही है. इसी क्रम में रक्षा मंत्रालय ने सातवें केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) के अनुसार माता-पिता के संबंध में बच्चे या बच्चों को देय दो पारिवारिक पेंशन की अधिकतम सीमा बढ़ा दी है.
...