सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप सैलरी पाने वाले केंद्रीय कर्मचारियों के बड़ी राहत की खबर है. दरअसल कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के चलते सरकार ने वेतन निर्धारण (Pay Fixation) की समय सीमा बढ़ा दी है. सरकारी कर्मचारियों ने केंद्र सरकार से समय सीमा का विस्तार करने का आग्रह किया था क्योंकि वे दिए गए समय अवधि में इससे जुड़े काम को पूरा करने में असमर्थ थे.
...