यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे स्पेशल ट्रेनों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी कर रहा है. बीते दिनों रेल मंत्रालय द्वारा 71 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की गई थी, ताकि यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा यात्रा विकल्प मिल सके. अब इसी कड़ी में पश्चिम रेलवे ने अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.
...