भारत में हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस (Army Day 2021) मनाया जाता है. इस साल भारत 73वां सेना दिवस मना मना रहा है. सेना दिवस हर साल 15 जनवरी को फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के सम्मान में मनाया जाता है. थलसेना के अदम्य साहस, जांबाज सैनिकों की वीरता, शौर्य और जज्बे को पूरा देश सलाम कर रहा है. भारतयी सेना की ताकत का लोहा पूरी दुनिया मानती है. भारतीय सेना की गिनती सबसे ताकतवर सेनाओं में होती है. भारतीय सेना के जवानों के इरादों में मजबूती और हौसला बुलंद होता है. दुश्मन के फन उठाने से पहले उसे कुचलने में इन्हें महारथ हासिल है. आज सेना दिवस के मौके पर पूरा भारत वीरों को सलाम कर रहा है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी सेना को बधाई दी.
...