भारतीय सेना के पराक्रम का लोहा पूरी दुनिया मानती है. जब भी किसी देश ने भारत के आगे आंख उठाने की जुर्रत की है उसे घुटनों पर बिठाने का काम इंडियन आर्मी ने किया है. आज दुनिया के सबसे ताकतवर सेना ने भारतीय सेना की गिनती होती है. सभी जानते हैं कि सीमा पर चट्टान की तरह खड़े रहने वाले सैनिक दुश्मन को उसके घर में घुसकर मार गिराने में माहिर हैं. हर साल देश में 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है. इस साल 15 जनवरी को 73वां सेना दिवस मना रही है. वैसे इसे फील्ड मार्शल केएम करियप्पा (Field Marshal Cariappa) के सम्मान में हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है. वो भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ थे. भारतीय सेना दिवस पर देश में जवानों के दस्ते और अलग-अलग रेजीमेंट की परेड निकाल रहे है. आज थलसेना के अदम्य साहस, जांबाज सैनिकों की वीरता, शौर्य और जज्बे को पूरा देश सलाम कर रहा है. इस खास मौके पर चलिए जानते हैं कि भारतीय थल सेना के पास ऐसे कौन-कौनसे घातक हथियार है जो दुश्मनों पलक झपकते ही नाश कर देंगे.
...