⚡दिल्ली में बारिश के बीच मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत बड़े शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम; IMD से जानें ताजा अपडेट
By Nizamuddin Shaikh
दिल्ली-NCR में रविवार सुबह हुई बारिश और गरज के साथ आई आंधी ने भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है, जबकि मुंबई और चेन्नई जैसे महानगरों में गर्मी और उमस का असर बरकरार रहेगा.