⚡उत्तर भारत में जारी रहेगा हीटवेव का प्रकोप, वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
By Abdul Kadir
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में देरी से दस्तक देने के बाद अब रफ्तार पकड़ ली है. मानसून अब महाराष्ट्र के दक्षिण कोंकण क्षेत्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है.