भारत और चीन के बीच बॉर्डर (India-China Disengagement) पर जारी तनाव को लेकर बयानबाजी लगातार हो रही है. कांग्रेस सहित तमाम दलों ने इस मामले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. इसके साथ ही चीन को आर्थिक मोर्चे पर भारत ने काफी नुकसान पहुंचाया हुआ है. गलवान घाटी में नापाक हरकत के बाद भारत ने बड़ी तादात में चीनी एप्स पर बैन लगाया है. हालांकि यह मामला अब धीरे-धीरे सुलझ रहा है. पैंगोंग झील से भारत और चीन की सेना पीछे हट रही है.
...