⚡इंटरनेशनल यात्रियों के लिए खुशखबरी, इंडिया बैगेज रूल्स के तहत अब ₹75,000 तक का सामान ला सकेंगे टैक्स-फ्री
By Nizamuddin Shaikh
भारत सरकार ने 'बैगेज रूल्स 2026' के तहत विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए ड्यूटी-फ्री सीमा को ₹50,000 से बढ़ाकर ₹75,000 कर दिया है. नए नियम 2 फरवरी 2026 से लागू हो गए हैं, जिससे कस्टम क्लीयरेंस आसान होगा और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.