केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपनी तीन दिवसीय ऐतिहासिक कनाडा यात्रा के समापन पर कहा कि भारत और कनाडा 2030 तक अपने द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. वर्तमान में दोनों देशों के बीच लगभग 8.5 अरब डॉलर का व्यापार होता है.
...