महायुति के दोनों प्रमुख दलों ने आखिरी दिनों में सीट बंटवारे पर बड़ी सहमति बनाई है. मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने बताया कि बीएमसी चुनाव में भाजपा 128–140 सीटों पर और शिंदे गुट की शिवसेना 79–87 वार्डों पर चुनाव लड़ेगी. इसका मतलब है कि कुल 207 से अधिक सीटों पर दोनों दलों में सहमति बन चुकी है, लेकिन शेष 20 सीटों पर अब भी पेंच फंसा हुआ है.
...