गुरुवार तड़के से दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने के कारण कम से कम 40 उड़ानों में देरी हुई है, जबकि 22 से अधिक ट्रेनें भी लेट चल रही हैं. राजधानी के बड़े हिस्से घने कोहरे की चादर में लिपटे रहे, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
...