शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने एशिया कप में आयोजित होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच पर ऐतराज जताया है. आदित्य ठाकरे ने शनिवार को पीएम मोदी के उस बयान पर जोरदार पलटवार किया, जिसमें 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले के प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि अब भारत ने तय कर लिया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे.
...