समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की रिहाई पर खुशी जाहिर की. उन्होंने सपा सरकार बनने पर आजम खान के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म करने की बात कही. अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान को झूठे केस में फंसाया गया था. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "सपा नेता आजम खान जेल से रिहा हो गए हैं.
...