⚡हैदराबाद में अनोखी पहल, 500 रुपये में 'कैदी' बनने का मौका, बिना अपराध के महसूस करें जेल की जिंदगी
By Nizamuddin Shaikh
हैदराबाद की चंचलगुडा जेल में एक अनोखी पहल शुरू की गई है, जहां आम नागरिक ₹500 का शुल्क देकर एक दिन के लिए 'कैदी' बन सकते हैं. इस 'फील द जेल' कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जेल की कठिन जीवनशैली और अनुशासन के प्रति जागरूक करना है.