⚡हैदराबाद में बारिश के दौरान खुले नाले में गिरा जोमैटो डिलीवरी एजेंट, मोबाइल और बाइक खराब; युवक ने कंपनी और लोगों से मदद की गुहार लगाई
By Nizamuddin Shaikh
हैदराबाद में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. बारिश के दौरान टीकेआर कामन क्षेत्र के पास एक जोमैटो डिलीवरी एजेंट खुले नाले में गिर गया, जिससे उसकी बाइक और मोबाइल फोन दोनों खराब हो गए.