तेलंगाना के सिकंदराबाद से एक बेहद स्तब्ध कर देने वाली आपराधिक वारदात सामने आई है. यहाँ दो डिलीवरी बॉयज ने मिलकर मध्य प्रदेश के एक 38 वर्षीय प्रवासी मजदूर की मात्र 110 रुपये की नकदी और एक मोबाइल फोन लूटने के लिए पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से एक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है.
...