मुंबई के मालवानी इलाके में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक 52 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद मुंबई पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. मालवानी पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सिराज नाइक के रूप में हुई है.
...