बता दें कि हरिद्वार में भी कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही हैं. मंगलवार को हरिद्वार में कोरोना के कुल 594 नए केस दर्ज किए गए. हरिद्वार कुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ पर लगातार चिंता जताई जा रही है. तमाम तरह की गाइडलाइन्स की भी बातें की गई, लेकिन तस्वीरें बता रही हैं कि यहां कोरोना के नियमों का पालन बिलकुल भी नहीं हो रहा हैं.
...