भारतीय जनता पार्टी ने "हर घर तिरंगा" अभियान शुरू कर दिया है. इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने रविवार को अमृतसर में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया. उन्होंने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत हो गई है, जो 15 अगस्त तक चलेगा. कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज सौंप रहे हैं और देश के प्रति गर्व और एकता का संदेश दे रहे हैं.
...