हरियाणा के गुरुग्राम में एक 28 वर्षीय महिला चलते ऑटो से कूद गई. महिला को डर था कि ऑटोरिक्शा चालक द्वारा उसका अपहरण कर लिया जाएगा. उसे उस समय कुछ नहीं समझा और वह खुद को बचाने के लिए चलते ऑटो से कूद गई. घटना गुरुग्राम के सेक्टर 22 में हुई, जब वह रविवार को बाजार से वापस अपने घर जा रही थी. महिला ने ट्विटर पर अपनी आपबीती सुनाई है.
...