कोरोना संकट के बीच देशभर में दिवाली (Diwali) का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया. कहीं पर लोगों ने पटाखें फोड़े तो कहीं पर मिठाईयां बांटी. हर तरफ रोशनियों की छटा बिखरी थी और रंगोलियों से दफ्तर और घर सजा हुआ था. इसी तरफ से दिवाली सेलिब्रेशन का एक वीडियो गुजरात (Gujarat) से सामने आया है. जहां पर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों (COVID-19 Patients) के साथ डॉक्टरों ने मिलकर दिवाली मनाई. दिवाली बनाते ये लोग कोरोना संक्रमित हैं और बड़ोदरा (Vadodra) के सर सयाजीराव हॉस्पिटल (Sir Sayajirao Hospital) में भर्ती हैं. जहां पर इनका इलाज किया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कोरोना संक्रमित मरीज हाथ में दिया लिए हुए बैठे हैं. उनसे थोड़ी दुरी पर डॉक्टरों की टीम है जो कोरोना मरीजों की हौसलाअफजाई कर रहे हैं.
...