ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को भारतीय रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है. रेलवे ने पहला एसी-3 टियर इकोनॉमी क्लास आज सामने लाया है. रेलवे मिनिस्ट्री की तरफ से दावा किया जा रहा है कि यह विश्व का सबसे सस्ता और बेहतरीन एसी यात्रा है. यह सबसे सुविधाजनक भी होगा. साथ ही इसमें यात्रा करने के लिए किराया भी कम चुकाना पड़ेगा. यानि कम पैसों में एसी क्लास में सफर का मजा यात्री उठा पायेंगे.
...