भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में बाबूलाल सोरेन को प्रत्याशी बनाया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर से बुधवार को जारी पत्र में इसकी घोषणा की गई है. वह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र हैं. 2024 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने बाबूलाल सोरेन को मैदान में उतारा था. हालांकि, वह चुनाव हार गए थे.
...