गणेश चतुर्थी उत्सव से पहले बृहन्मुंबई नगर निगम यानी बीएमसी ने एक सार्वजनिक अपील जारी कर नागरिकों से गणेशोत्सव और भगवान गणेश की मूर्तियों के विसर्जन के दौरान पर्यावरण के अनुकूल व्यवहार अपनाने का आग्रह किया है. नगर निकाय ने पर्यावरणीय क्षति को कम करने और त्योहार के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं.
...