राजस्थान (Rajasthan), उत्तराखंड (Uttarakhand) और अहमदाबाद (Ahmedabad) शहर के कई पेट्रोल पंपों (Petrol Pump) पर शनिवार शाम को वाहनों की लंबी कतारें तब लग गईं, जब पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाह (Rumor) जंगल में लगी आग की तरह फैली. कई पंप मालिकों को भारी भीड़ के कारण आधी रात में ही अपना पेट्रोल पंप बंद करना पड़ा.
...