⚡कोलकाता से श्रीनगर जा रही IndiGo फ्लाइट में फ्यूल लीकेज, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
By Vandana Semwal
कोलकाता से श्रीनगर जा रही IndiGo एयरलाइंस की एक फ्लाइट में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब विमान में फ्यूल लीकेज की जानकारी सामने आई. पायलट और क्रू मेंबर्स ने तुरंत नजदीकी एयरपोर्ट से संपर्क किया और विमान को सुरक्षित उतारने की अनुमति मांगी.