⚡मध्य प्रदेश में तेज बारिश के बीच उफनते नाले को पार करते समय चार बहे, दो शव बरामद
By Bhasha
सराय पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने शनिवार को बताया कि नाले में बहे चार लोगों में से 10 वर्षीय एक लड़की तैरकर किनारे पर आने में रही जबकि दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए हैं. उन्होंने बताया कि नौ साल की एक बालिका फिलहाल लापता है.