केरल में जीका वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे है. कोरोना वायरस महामारी के बीच प्रतिदिन घातक विषाणु के नए मरीज मिलने से सरकार की चिंता बढ़ती जा रही है. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि राज्य में जीका वायरस के पांच और मरीज सामने आए है. जिसके बाद अब जीका संक्रमण के कुल 28 केस हो गए हैं.
...