हरियाणा (Haryana) के फरीदाबाद (Faridabad) में बीते 24 घंटों में कोविड-19 से पांच और मरीजों की मौत हो गई जबकि इसी दौराyehन संक्रमण के 263 नए मामले भी सामने आए. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उप-सिविल सर्जन डॉ. रामभगत (Dr. Rambhagat) ने आज बताया कि महामारी से बीते 24 घंटों में पांच और मरीजों की मौत के बाद जिले में इस बीमारी से अब तक मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 350 हो गया.
...