⚡तपोवन बैराज से गत 24 घंटे में मिले पांच शव, मृतकों की संख्या पहुंची 67
By Bhasha
उत्तराखंड स्थित तपोवन बैराज सुरंग से गत 24 घंटे में पांच शवों के बरामद होने के साथ ही एक पखवाडे़ पहले चमोली जिले में आई आपदा में मरने वालों की संख्या 67 हो गई है जबकि 137 अन्य लोग अब भी लापता हैं.